छत्तीसगढ़जल संकटमुंगेली

जवाहर वार्ड में गहराया पानी संकट, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान वार्डवासी

अभय न्यूज मुंगेली,

शहर के जवाहर वार्ड में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। वार्डवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में समय पर पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को इधर – उधर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दिनों से जल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

  • वार्डवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब पाइपलाइन एवं मोटर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button