
अभय न्यूज मुंगेली,
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का मण्डल परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। ‘90 प्लस‘ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक अर्जित किये है। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वी का 95 प्रतिशत रहा। जिसमें कक्षा 10 वी से डाली साहू 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ शाला में प्रथम, डार्विन राज 90.83 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में श्वेता लहरे 90.20 प्रतिशत के साथ प्रथम, आयुषी उपाध्याय 87.80 के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार हिन्दी माध्यम कक्षा 10वीं का परिणाम 89 प्रतिशत रहा, जिसमें प्रज्ञा कश्यप 95.33 प्रतिशत के साथ प्रथम, लक्ष्मण 92.00 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं का परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिसमे प्रथम अनामिका 88.20 प्रतिशत एवं संतोषी भास्कर 87.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव के कुशल प्रबंधन व शिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर शाला प्रबंधन विकास समिति के पदाधिकारियों एवं शाला परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दियें।
एसएमडीसी अध्यक्ष रामचरण यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया तथा परीक्षा परिणाम पत्र वितरित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और शिक्षकों को की बधाई दिया आभार व्यक्त किया के उनके कठिन परिश्रम से शाला का परीक्षा परिणाम इतना उत्कृष्ट रहा।
