करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीशिक्षा

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम का साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

प्राचार्य डॉ.शोभित कुमार बाजपेयी और संयोजक तृप्ति लकड़ा के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण

अभय न्यूज मुंगेली,

डॉ.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक महिंद्रा प्राइड  क्लासरूम (Mahindra Pride Classroom) के अंतर्गत एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय और नांदी फ़ाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ.शोभित कुमार बाजपेयी तथा संयोजक तृप्ति लकड़ा के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण में रायपुर से आए प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर ज्ञान, डिजिटल कौशल और व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने छात्रों को आधुनिक तकनीकी उपयोग, बुनियादी कंप्यूटर ऑपरेशन, टाइपिंग, इंटरनेट उपयोग तथा इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ संवाद स्थापित करने के तरीके सिखाए। कार्यक्रम के अंतिम दिन नांदी फ़ाउंडेशन द्वारा छात्रों के लिए टेस्ट इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें उनके कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेज़ी संचार कौशल और व्यक्तित्व प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा और नांदी फ़ाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण छात्रों के करियर विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button