
अभय न्यूज मुंगेली,
मितानिन दिवस पर लोरमी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरवार खुर्द में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों एवं पंचायत पदाधिकारियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य अतिथि अशोक चंद्राकर ने मितानिनों की सराहना करते हुए कहा कि – “मितानिनें गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सेवा भावना और जन-जागरूकता के प्रयासों से ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र मजबूत होता है। हम उनके समर्पण को नमन करते हैं।” उन्होंने मितानिनों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताते हुए पंचायत स्तर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व मितानिन सुपरवाइज़र हेमिन मंगेशकर ने किया। मितानिनों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत खैरवार खुर्द की सरपंच बिन्दा रात्रे सहित कई कार्यक्रम में परदेशीकापा से भगवती खांडे, चकला से अनसुईया घृतलहरे, दाऊकापा से मोहित ध्रुव तथा नथेलापारा से फगनी साहू ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर मितानिनों का मनोबल बढ़ाया।
सम्मानित मितानिन बहनें कार्यक्रम में जिन मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया, उनमें – गुलाबा, गायत्ती, आरती, बिमला, इन्दानी, महेश्वरी, कांति, छत्राणी, सरस्वती, मनीषा, अनीता, रागनी, दिपिका, लक्ष्मीन, जगमत चंदकली, अनिता मोहले, श्यामा तिजन, सरोज, प्रतिमा, प्रतिमा मोहन, सुनीता, सरीता, विजयललिता, शांता एवं रितु जोशी शामिल रहीं। आयोजकों ने सभी मितानिनों को उनके सतत परिश्रम, सेवाभाव और समाजहित के लिए शुभकामनाएँ दीं। इनकी उल्लेखनीय उपस्थिति रही रणजीत सिंह बघेल, लता रानी वैष्णव, माया रानी, विद्या नंद चंद्राकर, सालिक बंजारे, रामशरण खांडे, राजू मीरि, शकीरा खान, बिंदु यादव सहित अनेक ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




