
अभय न्यूज मुंगेली,15 अक्टूबर 2026।
शहर की पहचान और ‘मुंगेली के त्यौहार’ के नाम से सुप्रसिद्ध “मुंगेली व्यापार मेला 2026” को पहले से भी अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय विनायकम रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक में मेले के सफल संचालन, स्टॉल बुकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वित्तीय बजट और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय करने के लिए नई कमेटियों का गठन किया गया।

शहर की पहचान और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: महावीर सिंह
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेली व्यापार मेला केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारे शहर की अनूठी पहचान और व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देने का एक बड़ा मंच है। हमारा पूरा प्रयास है कि वर्ष 2026 का यह मेला पहले के सभी आयोजनों से कहीं अधिक आकर्षक और भव्य हो। इसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में अभी से जुट जाने की अपील की।
स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमियों को मिलेगा नया अवसर: विनोद यादव
संस्था के सचिव विनोद यादव ने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह व्यापार मेला स्थानीय छोटे-बड़े व्यापारियों, नए उद्यमियों, कलाकारों और जिले की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी कला व व्यवसाय को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करता है। मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध तैयारी बेहद जरूरी है, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम ने कमर कस ली है।

बैठक में यह वरिष्ठ जन और सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से व्यापार मेला 2026 को शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, विकास जैन, रणवीर सिंह, नीलेश केशरवानी, सूरज मंगलानी, सुनील वाधवानी, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, संदीप सिंह, राहुल मल्लाह, पवन यादव, वासु पांडेय, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह और श्रीओम सिंह सहित संस्था के समस्त ऊर्जावान सदस्य उपस्थित रहे।

