छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने किया पौधारोपण

अभय न्यूज मुंगेली,

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पूछेली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण भी होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। यह जानकारी मुंगेली भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button