Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमनोरंजनमुंगेलीराजनीतीराज्यलाइफ स्टाइलव्यापारशिक्षासम्मानसंस्कृति

मुंगेली व्यापार मेला जिले की पहचान, 11वें वर्ष में आयोजन की भव्य शुरुआत – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम की सराहना, छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक

अभय न्यूज मुंगेली,27 नवंबर 2026।

मुंगेली व्यापार मेला अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जिले की पहचान और शहर का उत्सव बन चुका है। अपने सफल दस वर्षों का सफर पूरा कर 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुके मुंगेली व्यापार मेला का शुभारंभ भव्य एवं गरिमामय माहौल में हुआ। आयोजन के पहले दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मुंगेली व्यापार मेला जिले की पहचान बन चुका है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां वीणापाणि, विघ्नहर्ता भगवान गणेश एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुंगेली की मिट्टी के संस्कार हमेशा उनके साथ रहे हैं। वर्ष 1990 में समाज सेवा और नगर विकास के लिए जिस कार्य का बीजारोपण किया गया था, स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम आज उसी ऊर्जा और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ रही है। टीम की सहजता, समर्पण और सेवा भावना ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करना अपने आप में हिम्मत और समर्पण का काम है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए स्टार्स ऑफ टुमारो की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि मुंगेली व्यापार मेला नगर की पहचान बन गया है और अब इसने एक त्योहार का रूप ले लिया है। उन्होंने आयोजन की निरंतरता और भव्यता के लिए स्टार्स ऑफ टुमारो की टीम की सराहना करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि मुंगेली व्यापार मेला केवल स्टार्स ऑफ टुमारो का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे शहर का मेला है। इसमें नगरवासियों का सहयोग और सहभागिता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मेले का प्रमुख उद्देश्य लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के साथ नगर की उभरती प्रतिभाओं को मुंगेली गॉट टैलेंट, साहित्य, मेहंदी, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहर और प्रदेश के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है।

Exif_JPEG_420

अतिथि उद्बोधन के पश्चात छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘अंजोर’ की सुप्रसिद्ध गायिकाओं गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकधुनों और गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

कल होंगे रंगोली एवं समूह नृत्य के आयोजन

मुंगेली व्यापार मेला के दूसरे दिन 28 नवंबर (शनिवार) को दोपहर 2 बजे दीपावली स्पेशल थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं शाम 6 बजे धार्मिक गीतों पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘सोनहा माटी’ के सुप्रसिद्ध गायक भूपेंद्र जायसवाल अपनी प्रस्तुति देंगे।

टीम स्टार्स जुटी आयोजन को सफल बनाने में

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकांत सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े एवं अमित साहू सहित संस्था के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button