छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मुंगेली में शक्कर कारखाना और किसान सदन की मांग

अभय न्यूज मुंगेली,29 अक्टूबर 2026।

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला मुंगेली के प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से प्रस्तुत कर किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में मुंगेली तहसील में शक्कर कारखाना स्थापित करने, सेतगंगा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने तथा सेतगंगा में बिस्तरयुक्त अस्पताल निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

किसान संघ ने रेंगाबोड़-कुबा डायवर्सन का विस्तार सेन्हाभांठा से बीजातराई की ओर करने तथा मुंगेली और बाकोला डायवर्सन को पंडरिया क्षेत्र के उकई से आगे मुंगेली जिले के क्षेत्र में विस्तारित करने की मांग की है। इसके अलावा बेमेतरा – मुंगेली राज्य मार्ग से गाडामौर, ह्वाया, मानिकपुर, नारायणपुर, भालापुर, दुल्लापुर और दामापुर होते हुए कवर्धा तक राज्य मार्ग की स्वीकृति देने की मांग भी शामिल है।

किसानों की अन्य प्रमुख मांगें

ज्ञापन में भालापुर धान उपार्जन केंद्र में नवीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने, मुंगेली तहसील के ग्राम चकरभठा में नवीन विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति देने तथा मुंगेली में किसान सदन भवन निर्माण की मांग की गई है।

इसी तरह लोरमी तहसील के ग्राम बरमपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए भवन स्वीकृत करने और मुंगेली तहसील के ग्राम सिपाही एवं खेड़ा में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग रखी गई है।

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button