Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्ममुंगेली
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें

अभय न्यूज मुंगेली। 03 सितं.26।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के नगरीय निकायों की सीमा के अंतर्गत संचालित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ शासन ने विशेष अवसरों पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के संबंध में पूर्व में जारी शासनादेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश जारी किया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
