मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार का कांकेर तबादला, अमृत विकास तोपनो होंगे नए कलेक्टर

अभय न्यूज मुंगेली। 18 अगस्त 26।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मुंगेली जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार, भा.प्र.से. (2014) का तबादला करते हुए उन्हें कांकेर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीं, अमृत विकास तोपनो, भा.प्र.से. (2014), जो वर्तमान में कलेक्टर जिला सुकमा के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला मुंगेली के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में विभिन्न जिलों के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।
ट्रांसफर आदेश देखें –
कुन्दन कुमार के स्थानांतरण के बाद अब मुंगेली जिले की प्रशासनिक कमान अमृत विकास तोपनो संभालेंगे। नए कलेक्टर की पदस्थापना से जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं को लेकर लोगों की नजर रहेगी।


