छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्ममुंगेलीराज्य

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई नागपंचमी

अभय न्यूज टेमरी।17 अगस्त 26।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में नागपंचमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नागपंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में बताया गया कि हिंदू धर्म में नागों को भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है और नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग का दमन कर यमुना नदी को उसके विष से मुक्त करने की कथा का उल्लेख करते हुए नाग पूजा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

विद्यालय में विद्यार्थियों को बताया गया कि नागपंचमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी देती है। सांप पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों एवं अन्य जीवों की संख्या नियंत्रित कर किसानों के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा एवं संरक्षण की भावना रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button