छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

मुंगेली जिला भाजपा कार्यालय में संघटनात्मक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष पर उनके विचारों पर चलने का किया आह्वान

अभय न्यूज मुंगेली।05 जुलाई 2026।

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पक्ष के अवसर पर जिला स्तरीय संघटनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

बैठक के मुख्यवक्ता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले तथा विशेष अतिथि जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, नरेंद्र शर्मा, संतोष साहू, शिव प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दिया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए शक्ति केंद्रों, बूथ समितियों एवं पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्राप्त कर लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर कार्य करने, सरल ऐप एवं डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने तथा आगामी बैठकों से पूर्व शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सत्ता का रास्ता संगठन से होकर गुजरता है, जिसके लिए सतत परिश्रम और निरंतर संगठनात्मक सक्रियता आवश्यक है।”

मुख्य वक्ता विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, दूरदर्शी राजनेता एवं राष्ट्रीय एकता के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के द्रष्टा थे।” उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने चित्तरंजन लोकोमोटिव सहित अनेक औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अखंड भारत के संकल्प को लेकर उनका संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट विश्वास था कि “भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि है।” उनके राष्ट्रवादी विचार आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा एवं कैलाश ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने व्यक्त किया।बैठक के अंत में पूर्व सांसद लखनलाल साहू के बड़े भ्राता स्वर्गीय डॉ. शोभाराम साहू, पूर्व पार्षद राजकुमार वाधवा के पिता स्वर्गीय श्रीराम वाधवा तथा स्वर्गीय रोहित साहू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक, एल्डरमेन संजय वर्मा, अमितेश आर्य,राजहंस तम्बोली, मानिक सोनवानी, शिवकुमार बंजारा, रिंकू सिंह, पंकज वर्मा, सोम वैष्णव, अंजना देवी दास, रितिमा लाल, सावित्री राजपूत, पूजा, कमल कौशिक, अनीता साहू, रजनी, सरस्वती सोनी, यशोदा यादव, अंजना बंजारा, अर्चना बंजारे, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, नागेश्वर जायसवाल, राजेश्वर सिंह टंडन, मन्नूलाल श्रीवास्तव, जीवन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा साझा की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button