छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइल

पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 40 पौधों के रोपण के साथ “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के 10वें वर्ष का शुभारंभ.

स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 9 वर्षों में 8,000 से अधिक पौधे रोपित

अभय न्यूज मुंगेली। 05 जुलाई 2026।

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित  “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के 10वें वर्ष का शुभारंभ रविवार को पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 40 पौधों के रोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर नीम, चम्पा, कदम, पाम एवं गुलमोहर जैसे छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।लगातार नौ वर्षों से संचालित यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंगेली एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तापमान, गिरते भू-जल स्तर और घटती हरियाली के प्रति जनजागरूकता फैलाने का भी सशक्त माध्यम बन चुका है।

संस्था के सचिव विनोद यादव ने बताया कि वर्षों पहले बोया गया यह हरियाली का बीज अब विशाल वृक्षों के रूप में दिखाई देने लगा है। शहर की सड़कों, स्कूल परिसरों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लहलहाते वृक्ष इस अभियान की सफलता के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम चक्र की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रेयांश पारख ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाने तथा इस अभियान से जुड़कर मुंगेली को हराभरा बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने जानकारी दी कि अब तक संस्था द्वारा 3,000 से अधिक पौधे ट्री गार्ड सहित तथा 5,000 से अधिक पौधे सुरक्षित फेंसिंग युक्त स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश पौधे अब विकसित होकर जिले की हरियाली और पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनाना है और यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।इस दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, मुकेश पांडेय, दीपक जैन, गिरीश सुथार, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारख, आशीष सोनी, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, आशीष सिंह, सुनील वाधवानी, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, श्रेयांश बैद, राहुल मल्लाह, पवन यादव, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, देवेंद्र सिंह, धीरज जैन, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, श्रीओम सिंह, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, धनेश्वर साहू, ऋतुराज सिंह, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, व्यास सिंह, विजेंद्र मानिकपुरी, जयकुमार मार्को, आदर्श गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button