छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

मुंगेली नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक पुन्नूलाल मोहले से की सौजन्य भेंट, जताया आभार

अभय न्यूज मुंगेली/रायपुर, 03 जुलाई 2026।

मुंगेली नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैन डॉ.संजय वर्मा, डॉ.लेखु साहू, अमितेश (विज्जू) आर्य, राजहंस तम्बोली एवं खेमराज मोहले (गोलू) ने भाजपा नेताओं के साथ रायपुर स्थित विधायक पुन्नूलाल मोहले के निवास पहुंचकर उनका सौजन्य भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैनों ने अपनी नियुक्ति पर विधायक मोहले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, लोकनाथ सिंह, सुनील पाठक, जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद मोहन मल्लाह तथा मनोहर मोहले प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button