छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

भाजपा महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारी: शीलू साहू बनीं बिलासपुर शहर जिला प्रभारी

अभय न्यूज मुंगेली/बिलासपुर, 30 जून 2026,

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शीलू साहू को भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ का बिलासपुर शहर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति को संगठन ने महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। शीलू साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीलू साहू को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर शहर जिले में महिला मोर्चा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

शीलू साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button