स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

अभय न्यूज मुंगेली,
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा द्वारा माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों का प्राचार्य एवं शाला परिवार द्वारा गुलदस्ता भेंट कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मोहन साहू जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य आतिथ्य एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष रामशरण यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड के प्रमुख महाविद्यालय एवं स्थानीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मोहन साहू ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को आज के सभी युवाओं के लिए अनुकरणीय बताया।
एसएमडीसी अध्यक्ष यादव ने अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी के आदर्शों और सिद्धांतों को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होने स्वामी जी को केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि आधुनिक युवा भारत का निर्माता बताया। उन्होंने शिकागो धर्म संसद के माध्यम से भारत का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। आज के युवाओं को उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के मंत्र को अपने जीवन में उतारने हेतु प्रेरित किया। उनके सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को भटकाव से बचकर अपने करियर और चरित्र निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।
यमन दास जिला संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी जी के जीवन के विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होनें अपने संस्कार एवं आत्म विचारों से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के महत्व को प्रतिपादित किया। नगर कार्यवाहक ताकेश्वर साहू ने अपने संबोधन में स्वामी जी कोे समस्त युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। साथ ही नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने तक के उनके आध्यात्मिक सफर पर प्रकाश डाला। जितेन्द्र कुमार बावरे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगेली आभार प्रदर्षन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास एवं परीश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
इस अवसर पर विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए संगोष्ठी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। परिणाम की घोषणा आयोजक प्राचार्य डॉ.आई.पी.यादव ने की एवं विजेता प्रतिभागियों को शाला की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। शालेय संगोष्ठी में प्रथम विभा जांगड़े, द्वितीय कोमल साहू एवं तृतीय हिमांषी पटेल रही। महाविद्यालयीन संगोष्ठी में प्रथम निलेष महिलांगे एवं द्वितीय ममता डॉ.जे.पी.मिश्र विज्ञान विद्यालय मुंगेली से रही। शालेय निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम से प्रथम दीक्षा रानी, द्वितीय आदित्य नायक एवं तृतीय कुसुम बंजारे रही। इसी प्रकार हिन्दी माध्यम से प्रथम अंशिका भास्कर, द्वितीय स्वीटी पाटले एवं तृतीय स्नेहा बारले रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम श्रद्धा साहू, द्वितीय लक्ष्मीन मिरे एवं तृतीय पलक सोनी व किरण संयुक्त रूप से रही। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि प्रदीप उपाध्याय, बीआरसी मुंगेली सूर्यकांत उपाध्याय, सहायक प्राध्यापक सुरेश भारती, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, व्याख्याता महादेव यादव, सांत्वना दत्ता, रूही फातिमा, राहुल वर्मा, जेबा तबस्सुम, सीएसी नेमीचंद भास्कर, गौकरण डिंडोले एवं व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पंकज मिश्रा द्वारा किया गया।


