Breaking Newsछत्तीसगढ़मुंगेलीराज्य
मुंगेली नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्रीराम वाधवा का निधन
शोक समाचार
अभय न्यूज़ 26/6/26
मुंगेली/नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रदीप ड्रेसेस के संचालक श्रीराम वाधवा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से नगर एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। वे चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू वाधवा के पिता थे।
परिजनों के अनुसार, स्व. श्री राम वाधवा की अंतिम यात्रा आज 26 जून (शुक्रवार) दोपहर 1:00 बजे उनके निवास दाऊपारा चौक, मुंगेली से दाऊपारा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
वे अपने पीछे पुत्र अमित, रॉकी एवं राजकुमार वाधवा, भाई प्रदीप वाधवा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
