छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशमुंगेलीराज्य

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की पूजा-अर्चना

अभय न्यूज मुंगेली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सतनाम चौक (दाऊपारा) स्थित माता महामाया मंदिर एवं बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति एवं समृद्धि की कामना किया।

इस अवसर पर विधायक मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश के विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है तथा आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधायक मोहले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 वर्षों की सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने का विश्वास व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पलता पद्मिनी मोहले, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, गिरीश शुक्ला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार बंजारा, लोकनाथ सिंह, सुनील पाठक, उमाशंकर साहू, मिट्ठूलाल यादव, पवन पांडे, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, कार्यालय प्रभारी कोटू दादवानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button