मुंगेलीशोक सन्देश

मुंगेली के जाने-माने शिक्षक विनोद देवांगन का निधन, 53 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; शिक्षा जगत में शोक

एक माह से चल रहे थे अस्वस्थ, रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन; विद्यार्थियों को जीवन की राह दिखाने वाले शिक्षक को नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

अभय न्यूज मुंगेली,27 अक्टूबर 2026।

नगर के शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुंचा है। जाने-माने शिक्षक विनोद देवांगन का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रहे देवांगन का रायपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मुंगेली में शोक की लहर फैल गई है।

शिक्षक विनोद देवांगन अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते थे। अपने शिक्षकीय जीवन में उन्होंने अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विद्यार्थियों के लिए शिक्षक के साथ-साथ मार्गदर्शक भी थे। अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के चलते नगर में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।

उनके निधन से शिक्षा जगत, साथी शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। नगरवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button