छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

2 नवंबर के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा, जिला बैठक में बनी रणनीति

धान खरीदी की समुचित व्यवस्था पर भी हुई चर्चा, सोसायटी अध्यक्षों को किया गया आमंत्रित

अभय न्यूज मुंगेली 27 अक्टूबर 2026।

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली की बैठक जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजक तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक विषयों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया।

बैठक में विशेष रूप से धान खरीदी सोसायटियों के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया था। आगामी धान खरीदी व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस विषय पर चर्चा की गई। सोसायटी अध्यक्षों की सहभागिता के माध्यम से धान खरीदी की तैयारियों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया, जबकि जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति शैलेश पाठक, श्रीकांत पांडे, गुरमीत सलूजा, कैलाश सिंह ठाकुर, सुनील पाठक, शैलेंद्र तिवारी, रिंकू सिंह, केशव प्रसाद तिवारी, बलराम जायसवाल, लालाराम साहू, राजीव श्रीवास, सुखचंद साहू, सुरेश सिंह क्षत्रिय, शंकर सिंह, विजेंद्र दीक्षित, सविता जायसवाल, देवेंद्र केशरवानी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक निर्मलकर, होरी राम सोनकर, प्रदीप सिंह, विनोद गोस्वामी, कमलेश कुमार प्रजापति, बसंत स्वर्णकार, मोहन सिंह ठाकुर, दानी सिंह ठाकुर, नारायण जायसवाल, घनश्याम यादव, गणपत सिंह राजपूत, संजय राजपूत, सुरेश बंजारा, कृष्ण कुमार तिवारी, नागेश्वर जायसवाल, अभिलाष त्रिवेदी, राकेश साहू, हरिशंकर वर्मा, मधुलाल श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, परमानंद साहू, पंकज वर्मा, पोषण यादव, राजेंद्र साहू, डॉ. संजय वर्मा, मोहन मल्लाह, शिव प्रताप सिंह, विजय यादव, डी.डी. मानिकपुरी, संदीप सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, चंद्रहास गोस्वामी, नितेश भारद्वाज, राजेश्वर सिंह टंडन, महावीर सिंह, पवन मिश्रा, डॉ. शिव कुमार बंजारा एवं सुजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button