विश्व पर्यावरण दिवस: “एक पेड़ मां के समान, देता जीवन भर वरदान” प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का दिन

अभय न्यूज मुंगेली,
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। एक व्यक्ति द्वारा लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर जीवन का आधार बन सकता है।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न शासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दी जाए। पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी साझा धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। यदि आज हम पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
संदेश: “एक पेड़ मां के समान, देता जीवन भर वरदान। आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लें।”
