अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेली
जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग की आशंका पर 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

अभय न्यूज मुंगेली,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जरहागांव पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।
- थाना जरहागांव क्षेत्रांतर्गत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है तथा छोटे-छोटे बच्चे एवं युवा नशे की लत की ओर प्रभावित हो रहे हैं। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
- दबिश के दौरान संबंधित अनावेदकों द्वारा अवैध शराब बिक्री नहीं करना बताते हुए पुलिस टीम के समक्ष उत्तेजित होकर उपद्रव करने लगे तथा “किसने शिकायत की है” कहकर विवाद की स्थिति निर्मित करने लगे। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद वे शांत नहीं हुए तथा भविष्य में पुनः अवैध शराब बिक्री एवं शांति भंग होने की पूर्ण आशंका निर्मित होने पर पुलिस द्वारा अनावेदक
- 1. ओमप्रकाश कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 25 वर्ष
- 2. सुमित कश्यप पिता स्व. राजेश कश्यप उम्र 19 वर्ष
- 3. दीपक साहू पिता स्व. रतिराम साहू उम्र 47 वर्ष
- 4. दीनदयाल कश्यप पिता स्व. दुखीराम कश्यप उम्र 42 वर्ष
- 5. धर्मेन्द्र कश्यप पिता राजेन्द्र कश्यप उम्र 37 वर्ष
- 6. लोरिक यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 33 वर्ष
- 7. पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ सोनू साहू पिता गावेर्धन साहू उम्र 33 वर्ष
- 8. विकास कश्यप पिता स्व. परसराम कश्यप उम्र 40 वर्ष
- 9. विनोद कश्यप पिता शिवकुमार कश्यप उम्र 24 वर्ष
- सभी निवासी नगर पंचायत जरहागांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) के को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया जाकर इस्तगासा धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
मुंगेली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब, नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।