छत्तीसगढ़मनोरंजनमुंगेलीराजनीतीशिक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, के वार्षिक उत्सव में होंगे शामिल

अभय न्यूज मुंगेली,

कल गुरुवार 29 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, रेहूटा रोड, कामता मुंगेली में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ अरुण साव उपस्थित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे।

विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य बातें प्रेरणादायक भाषण, सांस्कृतिक संगीत ,नृत्य प्रदर्शन, कलात्मक कौशल प्रदर्शन, युवा अचीवर्स के लिए पुरस्कार समारोह सहित विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंग एवं डायरेक्टर आलोक पाठक, सुरेश सत्यपाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण शामिल होंगे।

विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष अजीत सिंह , तकनीकी प्रमुख मनीषा यादव, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button