छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

मुंगेली विधायक और कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित

56 हितग्राहियों को सामाग्री प्रदान कर किया गया लाभान्वित

अभय न्यूज मुंगेली,

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 56 दिव्यांगों को व्हील चेयर, श्रवण सहित अन्य सामाग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर  कुन्दन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार, प्रशिक्षण, आवास, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने दिव्यांगजनों को कौशल उन्नयन कर आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांगजनों में अपार क्षमता है, आपको ईश्वर ने मानसिक शक्ति एवं दृढ़ता प्रदान की है। आप सभी दिव्यांगजनों को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया।

कार्यक्रम में 14 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, 02 को व्हील चेयर, 09 को ट्रायसायकल, 02 को बैसाखी, 14 को माटराइज्ड ट्रायसायकल, 05 को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि अंतर्गत 01-01 लाख रूपए का चेक, 02 दिव्यांगों को सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि अंतर्गत 20-20 हजार रूपए का चेक और 08 को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन अंतर्गत 06-06 हजार रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button