छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

भाजपा किसान मोर्चा मुंगेली की जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला कल 30 नवम्बर को

अभय न्यूज मुंगेली, 29 नवंबर 2026।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला मुंगेली के तत्वावधान में आगामी 30 नवम्बर 2026, सोमवार को जिला कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह आयोजन दोपहर 1:00 बजे से अटल परिसर भाजपा जिला कार्यालय, मुंगेली में संपन्न होगा।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला मुंगेली के जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि इस बैठक एवं कार्यशाला में भाग लेने के लिए जिला मुंगेली में निवासरत सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारीगण तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा मुंगेली जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली श्रीकांत पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह, संभाग संयोजक प्रभारी किसान मितान आनंद मिरी, जिला प्रभारी मोतीलाल (मोंटी) साहू तथा संगठन जिला प्रभारी मानस प्रताप सिंह बैस की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। वहीं, महामंत्री द्वय विश्वनाथ साहू एवं शंकर सिंह ठाकुर तथा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर अटल परिसर, मुंगेली पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button