मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे सम्मिलित

अभय न्यूज मुंगेली, 29 नवंबर 2026।
मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सम्मिलित होंगे । स्टार्स ऑफ टुमारो के संयोजक रामपाल सिंह ने बताया-
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का मंच से स्वागत उद्बोधन पश्चात सायं 5:00 बजे समूह नृत्य (सीनियर) प्रतियोगिता संपन्न होगा । उन्होंने बताया व्यापार मेला के प्रति तोखन साहू का विशेष लगाव रहा है । वे प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में निश्चित रूप से सम्मिलित होते हैं । अत्यंत व्यस्तता के बीच मुंगेली व्यापार मेला में सम्मिलित होने के पश्चात वे तत्काल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।

मुंगेली व्यापार मेला के तीसरे दिन दोपहर 2:00 बजे चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न होगा इस कार्यक्रम में लगभग 38 प्रतिभागी पंजीकृत हैं । इस व्यवस्था में सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रभारी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं । सायं 5 बजे समूह नृत्य के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष अत्यंत आकर्षक और मनमोहन होता है । जिसमें महाविद्यालय छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देते हैं । आयोजन को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बैद, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, अजय चंद्राकर, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, रवि साहू, चित्रकान्त सिंह, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े अमित साहू सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।

