छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कतकनीकीमुंगेलीराज्यशिक्षासंस्कृति

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मुंगेली के 200 विद्यार्थियों ने किया भोरमदेव का शैक्षणिक भ्रमण, शक्कर निर्माण की प्रक्रिया को करीब से जाना

शक्कर कारखाने की औद्योगिक प्रक्रिया से लेकर भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य कला तक का किया अवलोकन, प्रत्यक्ष अनुभव से सीखा विज्ञान और इतिहास

अभय न्यूज मुंगेली,28 नवंबर 2026।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत मुंगेली जिले के 200 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भोरमदेव ले जाया गया। 26 नवंबर को आयोजित इस एकदिवसीय शैक्षणिक यात्रा में प्रारंभिक स्तर के 100 और माध्यमिक स्तर के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भोरमदेव शक्कर कारखाने में शक्कर निर्माण की औद्योगिक एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया को समझा, वहीं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर की स्थापत्य और शिल्पकला का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

कलेक्टर अमृत विकास टोपनो एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा, जिला मुंगेली द्वारा इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण दल को जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में जिला मिशन समन्वयक अशोक सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अशोक सोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर प्रत्यक्ष अनुभव और अवलोकन के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और जिज्ञासा का विकास होता है।

शक्कर निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझा

शैक्षणिक भ्रमण के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने भोरमदेव शक्कर कारखाने का अवलोकन किया। यहां उन्हें गन्ने से शक्कर तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया, मशीनों की कार्यप्रणाली, उत्पादन के विभिन्न चरणों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने औद्योगिक गतिविधियों को नजदीक से देखकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक उपयोग को समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button