
अभय न्यूज मुंगेली।
जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में चिंता का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनकी शीघ्र स्वस्थ होने तथा पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि किरण सिंह देव जल्द स्वस्थ होकर पुनः संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होंगे।