छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्ममुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइल

मुंगेली में नारी सशक्तिकरण की मिसाल: स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने किया दुर्गा झांकियों का स्वागत, महिला निर्णायक मंडल ने चुनीं विजेता समितियां

सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव आगर क्लब प्रथम, ॐ बाल दुर्गा उत्सव समिति द्वितीय और सर्वसिद्धि दुर्गोत्सव समिति मल्हापारा तृतीय स्थान पर

अभय न्यूज मुंगेली25 अक्टूबर 2026।

माँ दुर्गा की विसर्जन झांकियों के स्वागत के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर भव्य मंच सजाया। देर रात तक हजारों की संख्या में नगरवासी झांकियों के दर्शन के लिए जुटे। आकर्षक सजावट और धार्मिक उत्साह के बीच संस्था ने नौ अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को निर्णायक मंडल में शामिल कर महिला नेतृत्व और निर्णय क्षमता को सम्मान देने की पहल की।

महिला निर्णायक मंडल ने चुनीं तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियां

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रेरणा से गठित निर्णायक मंडल में सृष्टि शर्मा, विनिया सिंह, सोनम ठाकुर, पूर्वी सचदेव, समप्रीत कौर, दिव्या परिहार, हेमा खत्री, ऋतु तिवारी एवं अंजली सोनी शामिल रहीं।

निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव आगर क्लब ने प्रथम, ॐ बाल दुर्गा उत्सव समिति मनुराज टॉकीज ने द्वितीय और सर्वसिद्धि दुर्गोत्सव समिति मल्हापारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता समितियों को आगामी मुंगेली व्यापार मेला के भव्य मंच से निर्धारित पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिला निर्णायकों ने बताया सार्थक पहल

निर्णायक मंडल की सदस्य एडवोकेट विनिया सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में महिलाओं को निर्णायक की जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है। इससे उनकी क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को पहचान मिलती है।

महिला उद्यमी हेमा खत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी के अवसर भी मिलने चाहिए। शिक्षिका ऋतु तिवारी ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों को नारी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को महिला सम्मान और समान भागीदारी का संदेश देते हैं। गृहणी पूर्वी सचदेव ने भी सार्वजनिक आयोजनों में महिलाओं को सम्मानजनक भूमिका दिए जाने को सकारात्मक पहल बताया।

धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक चेतना का संदेश

संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक चेतना से जोड़ना है। दुर्गा झांकियों का स्वागत आस्था का प्रतीक है, वहीं महिला निर्णायक मंडल का गठन नारी सशक्तिकरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।

सह संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना समतामूलक समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। नौ अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को निर्णायक बनाना महिला नेतृत्व और प्रतिभा पर विश्वास का प्रतीक है।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, एल्डरमैन अमितेष आर्य सहित पूजा यादव, वर्षा सिंह, प्रीति सिंह, रेणुका यादव, सरिता कोटडिया, सुनयना पारख एवं मीनल बैद विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, मुकेश पांडेय, धीरज जैन, सुनील वाधवानी, गौरव जैन, कोमल चौबे, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, आशीष सिंह, श्रेयांश बैद, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित संस्था के सदस्यों का योगदान रहा।

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और महिला नेतृत्व को एक मंच पर लाने की इस पहल ने दुर्गा विसर्जन आयोजन को सामाजिक संदेश से भी जोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button