छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशधर्ममुंगेलीराज्य

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मुंगेली ने गुरुजनों का किया सम्मान, मनकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

अभय न्यूज मुंगेली।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंगेली द्वारा जिले में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा मल्हापारा स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाज और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए आदर्शों एवं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, मोहन भोजवानी, मोहन मल्लाह, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, खेमराज मोहले, रमेश बुनकर, राजेश्वर सिंह टंडन, लवलेश सिंह, अनूप जैन, वासुदेव देवांगन, लवन डाहिरे, महेश यादव, ओम सिंह, विनोद श्रीवास, प्रिंस देवांगन, मानेंद्र सिंह गुम्बर, दिनेश बुनकर, शैलेन्द्र यादव, पवन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button