Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताना कांग्रेस की सोच को उजागर करता है – दीनानाथ केशरवानी

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, माफी की मांग

अभय न्यूज मुंगेली।16 जुलाई 2026।

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव पर कथित रूप से नक्सली नेता हिड़मा को “रोल मॉडल” बताए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा बयान दिया गया है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, आपत्तिजनक तथा देश के वीर सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान का अपमान है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि जिन नक्सलियों पर वर्षों तक निर्दोष नागरिकों, आदिवासियों और सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या कर क्षेत्र में भय और हिंसा का माहौल बनाने के आरोप रहे हैं, ऐसे व्यक्ति को आदर्श बताना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का बयान कांग्रेस की मानसिकता और नक्सलवाद के प्रति उसकी कथित नरम सोच को उजागर करता है।

दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। ऐसे समय में इस प्रकार के बयान समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले हैं और इनकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने तथा विधायक अटल श्रीवास्तव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सुरक्षा बलों के सम्मान और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के पक्ष में दृढ़ता से खड़ी है। यह जानकारी मुंगेली भारतीय जनता पार्टी,जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button