रत्नावली कौशल सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त, दायित्व मिलने पर माना वरिष्ठ नेताओं का आभार

अभय न्यूज मुंगेली,30 जून 2026,
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने रत्नावली कौशल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
रत्नावली कौशल ने संगठन के प्रति आस्था की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा-“भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। मैं पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने हेतु पूरी निष्ठा, समर्पण भाव से एवं सक्रियता के साथ कार्य करूंगी।”
रत्नावली कौशल ने आगे कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन के संकल्प और उनके नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से प्रेरणा लेकर हम प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।”
रत्नावली कौशल ने कहा कि सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा मातृशक्ति को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त करने की दिशा में वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
रत्नावली कौशल ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं अंत्योदय के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का यह अवसर उनके लिए गौरव का विषय एवं सेवा का बड़ा माध्यम है।
