करियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइलशिक्षा

स्वर संवाद में विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, अतिथि कलाकार सतानंद यादव ने रागों की बारीकियों से कराया परिचय

अभय न्यूज मुंगेली, 29 जून 2026,

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्वर संवाद” का आयोजन 28 जून 2026 (रविवार) को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई। कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति आराध्या दिवाकर, मायरा सिदार, श्रीम तिवारी एवं काव्या साहू ने दी। इसके पश्चात गायन के विद्यार्थियों तेजस साहू, वेदांत तंबोली, भूपेंद्र कोसले, सर्व सिंह परिहार, अथर्व बघेल एवं संजय ओबेरॉय ने अलंकार गायन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

तबला वादन में लव साहू, अर्पित शर्मा, दिव्यांश तंबोली एवं काव्यांश तंबोली ने विभिन्न तालों की ताली-खाली का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं बैंजो वादन में भूपेंद्र पटेल एवं शालूम मसीह ने अलंकार एवं गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। प्रांजल ठाकुर ने अपनी शानदार ड्रम वादन प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में अतिथि कलाकार के रूप में उपस्थित सतानंद यादव ने मधुर गायन प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों की बारीकियों एवं उनके अभ्यास की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर बांकेलाल, हरिश्चंद्र वर्मा, ईशा वर्मा एवं सुखेंम सिंह वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।संस्था के उपाध्यक्ष नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “स्वर संवाद” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन करना तथा विभिन्न विधाओं के अनुभवी कलाकारों से उन्हें सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण कलात्मक विकास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button