छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को भाजपा ने किया नमन

संविधान काला दिवस पर मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों का सम्मान

अभय न्यूज मुंगेली, 25 जून 2026.

भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा 25 जून “संविधान काला दिवस” के अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों एवं उनके परिजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं भाजपा परिवार द्वारा मीसाबंदियों तथा उनके परिजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के दमन, नागरिक अधिकारों के हनन एवं विपक्षी नेताओं पर हुए अत्याचारों की जानकारी उपस्थित जनों को दी तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सम्मानित किए गए मीसाबंदियों में द्वारिका जायसवाल एवं रामकुमार केशरवानी शामिल रहे। वहीं स्व. फूलचंद जैन, स्व.भारतलाल सोनी, स्व.रूपनाथ सोनी, स्व.डॉ.विजय कुमार गुप्ता, स्व.डॉ.प्रेम कुमार वर्मा, स्व.रामानुज श्रीवास्तव, स्व.अनिल गुप्ता, स्व. तुलाराम स्वर्णकार, स्व. मुनीराम साहू, स्व. नंदुलाल सोनी, स्व.डॉ.भानु गुप्ता, स्व.निरंजन प्रसाद केशरवानी, स्व.रामसुंदर पाण्डेय, स्व.साधूराम केशरवानी, स्व.कीमतराय केशरवानी, स्व.कपिल नारायण देवांगन एवं स्व.रमेश कुमार साहू, स्व. रमेशचंद्र दीक्षित के परिजनों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मीसाबंदी परिवार के सदस्य संतोष जैन, कमलेश्वर केशरवानी, संजीव गुप्ता,संदीप गुप्ता, निश्चल गुप्ता, जया गुप्ता, श्रीमती जमुनोत्री बाई (धर्मपत्नी स्व. ठाकुर नरपुंगव सिंह), जयपाल साहू, बसंत स्वर्णकार एवं नरेंद्र श्रीवास्तव, चन्द्रिका सोनी सहित अनेक परिवारजन उपस्थित रहे, जिनका विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता एवं विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया। यह लोकतंत्र की हत्या का ऐसा कृत्य था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्रहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग कर जेल की यातनाएं सही थीं। भाजपा ऐसे सभी लोकतंत्र सेनानियों को नमन करती है।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर शिवप्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, हरिशंकर वर्मा, मानस सिंह बैस,ज़िला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण राजीव श्रीवास, महामंत्री नगर महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, राजेश्वर सिंह ठंडन, विजय यादव, जितेंद्र दिवाकर, रितिमा लाल,सचिन सोनी, प्रवीण सोनी, रवि साहू,श्रीओम सिंह,लवन डाहिरे,शैलेन्द्र यादव, दीपक सोनकर,अनंत देवांगन सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button