अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

ग्राम कुधुरताल में छापामार कार्रवाई 07 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रही छापामार कार्रवाई

अभय न्यूज मुंगेली,  

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त लोरमी की टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम कुधुरताल में कार्रवाई करते हुए उबारन लहरे के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी उबारन लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button