छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेली

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज, शामिल होंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

अभय न्यूज मुंगेली, 

जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 08 मई 2026 को आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर, मुंगेली में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस आयोजन में जिले के विभिन्न वर्गों के अनेक जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। शासन द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री,आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तोखन साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव करेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जनपद एवं जिला पंचायत पदाधिकारी, नगर पालिका प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन मुंगेली ने जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button