” नारी शक्ति का सम्मान – भारत के स्वाभिमान का अभिमान”
संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर किया आभार व्यक्त

अभय न्यूज बिलासपुर,
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के अंतर्गत भारत के संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन में मंचीय कार्यक्रम एवं स्कूटी रैली का आयोजन संपन्न हुआ। यह क्षण भारतीय इतिहास में नारी जागरण, सम्मान और सशक्तिकरण के स्वर्णिम काल के रूप में अंकित होने जा रहा है।
सभी बहनें मिलकर इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत की संसद के प्रति अपना हृदय से आभार व्यक्त किये और उपस्थित सभी मातृशक्ति ने विधेयक पर अपनी सहमती के रूप में एक मिस काल करके अपनी भूमिका निभाई। सभी ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
कार्यक्रम उपरांत *स्कूटी रैली* लाल बहादुर शास्त्री स्कूल दीक्षित सभा भवन से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए श्रद्धेय अटल जी की मूर्ति न्यु रिवर व्यू रोड में, समापन हुआ। कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी , भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेशमंत्री भाजपा महिला मोर्चा शीलू साहू , बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा स्नेहलता शर्मा व गायत्री साहू उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
