छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमनोरंजनमुंगेली

65 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन, भजन संध्या और भव्य आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र

मुंगेली में आज दशहरा उत्सव की धूम, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे रावण दहन

अभय न्यूज मुंगेली,20 अक्टूबर 2026।

विजयादशमी के पावन अवसर पर आज मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम, बीआर साव स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भजन संध्या, आकर्षक पायरो आतिशबाजी और रावण दहन आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।

दशहरा उत्सव की समय-सारणी– शाम 3:00 बजे: भजन संध्या का शुभारंभ। स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस दादवानी भगवान श्रीराम एवं माता दुर्गा की महिमा पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।

– शाम 5:00 बजे: अंकुश पटेल द्वारा भव्य पायरो आतिशबाजी का प्रदर्शन। इसमें श्रीराम रथ, गोरिल्ला एवं फॉक्स कॉस्ट्यूम, सर्फी लाइट, पार्क लाइट तथा विशेष मंचीय प्रभाव शामिल होंगे।

– शाम 6:01 बजे: भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की झांकी के स्वागत और पूजा-अर्चना के बाद 65 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रिमोट के माध्यम से रावण दहन करेंगे।

– शाम 6:30 बजे: रावण दहन के बाद गगनचुंबी एवं रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन।

भक्ति, परंपरा और आतिशबाजी का संगम

दशहरा उत्सव में भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की भव्य झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। झांकी के दौरान श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा रावण के पुतले पर तीर चलाकर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा। आतिशबाजी के दौरान कोल्ड पायरो, कलर स्मोक, स्पारकलर मशीन, फायर मशीन और लिक्विड जेड जैसे विशेष प्रभाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

दशहरा उत्सव समिति ने मुंगेली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों एवं धर्मप्रेमी जनता से वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम, बीआर साव स्कूल मैदान पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button