
अभय न्यूज मुंगेली,
मिली जानकारी अनुसार मजगांवपारा मुंगेली निवासी चैतु यादव पिता सखवा के खेत में चार ढेर पैरावट लगभग 4 से 6 एकड़ का पैरा रखा हुआ था उसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दिया जिसमें लगभग ₹50000 रूपये की आर्थिक क्षति हुई है। 
चैतु यादव जो कि मुकुंदराव गोवर्धन जी(मालगुजार) के यहां नौकरी करता है तथा वनमंडल अधिकारी महोदय के निवास के आगे उनके खेत में चार पैरावट रखा हुआ था जिसे पुरी तरह से आग के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामला संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करने अनुरोध किया हैं।

