Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

पीएम मोदी के फैसलों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, ‘भारत विरोधी एजेंडा’ का लगाया आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी का तीखा हमला : विपक्ष का मकसद समाधान नहीं, बल्कि देश में भ्रम और अराजकता फैलाना था

अभय न्यूज मुंगेली,

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक मामले में घोषित सख्त कदमों और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद कांग्रेस एवं ‘इण्डी गठबंधन’ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाक्रमों से विपक्ष का वास्तविक राजनीतिक चरित्र और कथित “भारत विरोधी एजेंडा” उजागर हो गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और कठोर कदम उठा रही है। उनके अनुसार, सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों के लिए 5 से 10 वर्ष तक की सजा, कड़ी जमानत शर्तें तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई जैसे प्रावधानों वाला कानून लाने की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख पर विश्वास जताते हुए सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया। भाजपा का दावा है कि इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

दीनानाथ केशरवानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर देश में भ्रम और असंतोष फैलाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवा यह समझते हैं कि उनके भविष्य के लिए कौन कार्य कर रहा है। भाजपा सरकार प्रत्येक छात्र के हितों की रक्षा और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी रामशरण यादव, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा मुंगेली द्वार दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button