छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्मपर्यावरणमनोरंजनमुंगेलीराज्यशिक्षा

ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

अभय न्यूज मुंगेली। 05 सितंबर 26।

झेरिया यादव समाज, जिला मुंगेली द्वारा ग्राम संगवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम में समाज के लगभग 50 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रामधूनी टोली एवं बांस गीत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया।

मटकी फोड़ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राधे-राधे समूह ने विजेता का स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹3,100 की पुरस्कार राशि जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मुंगेली उर्मिला रमेश यादव द्वारा प्रदान किया गया।

इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार ₹ 701 इंद्राणी यादव जमकोर, द्वितीय पुरस्कार ₹ 501 संतोष यादव, नर्मदा पब्लिक स्कूल चंदली तथा तृतीय पुरस्कार ₹ 251 गोरेलाल यादव द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर पीपल के पौधे का रोपण भी किया गया। समाजजनों ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण कुमारी सुनीता यादव ने दिया। संबोधन की श्रृंखला में उर्मिला रमेश यादव ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि हमें यदुवंशी होने पर गर्व होना चाहिए। हमारा आचरण, व्यक्तित्व एवं चरित्र ऐसा होना चाहिए कि समाज में भगवान श्रीकृष्ण का नाम गौरवान्वित हो। उन्होंने समाज के युवाओं से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव ने कहा कि यादव समाज में शक्ति और एकता है। हमारी सामाजिक संरचना एवं दृष्टिकोण व्यवस्थित है। उन्होंने समाज के हित में विभिन्न आयोगों के गठन की मांग विधायक पुन्नूलाल मोहले के समक्ष रखते हुए इसे प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखने का आग्रह किया।

श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुंगेली विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं लीलाओं का वर्णन करते हुए समाजजनों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदाचार, कर्तव्य, धर्म और समाजहित का मार्ग दिखाया है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। समाज के लोगों को इन क्षेत्रों में आगे आकर कार्य करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने का आह्वान किया।

ये रहे विशेष उपस्थित:-

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, सतीश महाराज बद्रीनाथ वाले, मनोज यादव प्रदेश संयुक्त सचिव, चंदराम यादव प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हेमलाल यादव प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव रायपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महासिंह यादव, संतोष यादव, पूर्व सभापति जनपद पंचायत मुंगेली रमेश यादव, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, डॉ.निखिल यादव, सतीश यादव, जय कुमार यादव बिलासपुर, परदेशी राम यादव, कुमारी चित्रलेखा यादव, श्रीमती इंद्राणी यादव, बलीराम यादव एवं देव प्रसाद यादव सहित समाज के गोटिया, दीवान, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के धनराज यादव शिक्षक, रामेश्वर यादव, पुन्नूराम यादव, रामसेवक यादव, नेहरू यादव, लीलाराम यादव, अजीत यादव, लखन यादव,रिखीराम यादव,जय जय राम यादव,फूल सिंह यादव, बल्लू यादव, हीरालाल यादव, जय राम यादव, अशोक यादव, नरेंद्र यादव, रामदुलार यादव, रामसुमेर यादव पत्रकार, किशलाल यादव, जगत यादव, राजकुमार यादव, रामभरोस यादव, रिकी राम यादव, जितेंद्र यादव, गोलू यादव, नेहरू यादव, दुर्गा यादव,रामाधार यादव,चैतराम यादव,धर्मेंद्र यादव,पुवाराम यादव,एवं कुमारी ममलता यादव सहित समाज के प्रमुख व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पूरे आयोजन में समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button