अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कतकनीकीमुंगेलीराज्यशिक्षा

मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज: स्कूल से साप्ताहिक बाजार तक पहुंची पुलिस, 1500 लोगों को किया जागरूक

पीएम श्री एकलव्य विद्यालय में 450 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, गोंडखाम्ही व कोदवाबानी बाजार में हजारों लोगों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय

अभय न्यूज मुंगेली। 08 सितंबर 26।

“साइबर जागृति अभियान” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली में लगातार साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दिनांक 08 सितम्बर 2026 को ग्राम बंधवा स्थित पीएम श्री एकलव्य विद्यालय बंधवा में साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही द्वारा स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 450 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी को साइबर फ्रॉड से बचने एवं अन्य लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर रचनात्मक माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया।इसके पश्चात थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम गोंडखाम्ही एवं थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कोदवाबानी में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार बाजारों में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा सब्जी विक्रेताओं, किराना व्यापारियों, सोने-चांदी के व्यापारियों, महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। दोनों बाजारों में लगभग 1000 लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए तथा जागरूकता संबंधी पाम्पलेट वितरण किया गया। पुलिस द्वारा आमजन को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल संबंधित बैंक एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुन्दर लाल गोरले, थाना प्रभारी लालपुर प्र.उप निरीक्षक हर्षा वर्मा, तेज मरकाम, सउनि मधुकर रात्रे, बबीता श्रीवास, अतुल ठाकुर सहित थाना लालपुर एवं लोरमी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।मुंगेली पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” के माध्यम से जिले के स्कूलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button