छत्तीसगढ़दुर्घटनामुंगेलीराज्य

इलाज के दौरान एक लड़के की हुई मौत,आबकारी विभाग की बोलेरो ने तीन नाबालिगों को मारी टक्कर,

अभय न्यूज मुंगेली, 23.06.2026.

सोमवार को लालपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी और तेज टक्कर से तीन नाबालिग लड़के सहित आबकारी विभाग के पांच लोग सहित आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो वाहन नहर में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन ने तीन नाबालिग लड़कों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चों को लालपुर थाना स्टाफ की मदद से तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इलाज के दौरान एक लड़के अंकित यादव की मौत हो गई है।

  • अंकित यादव (15 वर्ष) – की इलाज के दौरान हुई मौत।
  • परमीत गंधर्व (12 वर्ष) – घायल।
  • शेखर कश्यप (10 वर्ष) घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बैगाकापा गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद आबकारी विभाग की बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

सूत्रों के अनुसार, तीनों बच्चों का जिला अस्पताल मुंगेली में उपचार जारी है। जिसमें एक लड़के की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button