छत्तीसगढ़मुंगेलीशोक सन्देश

युवा समाजसेवी अजय देवांगन का निधन, नगर में शोक की लहर

अभय न्यूज मुंगेली,

जिले के जाने-माने एलआईसी अभिकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा समाजसेवी अजय देवांगन (पिता – श्री रमेश देवांगन) के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों में गहरा दुःख है।

अजय देवांगन अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता एवं जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय अजय देवांगन का अंतिम संस्कार दिनांक 13 जून 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे देवांगन समाज मुक्तिधाम में किया जाएगा।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

“शरीर नश्वर है, लेकिन अच्छे कर्म और यादें अमर रहती हैं।” 

🕯️ॐ शांति। 🙏🌹

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button