छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीती

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला मुंगेली ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अभय न्यूज मुंगेली,

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला मुंगेली द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधा लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। वृक्ष ही जीवन का आधार हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, सुनील पाठक,वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, कार्यालय प्रभारी कोटू दादवानी,महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव, ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश्वर सिंह टंडन, महेंद्र पारख, पवन मिश्रा, लवलेश सिंह, घनश्याम यादव, शैलू यादव, रविंद्र बघेल, लवन डाहिरे, विनोद श्रीवास, रितिमा लाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अपने आसपास स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button