छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेली
गैस गोडाउन शिवाजी वार्ड में वोल्टेज की गंभीर समस्या, वार्डवासियों में आक्रोश

अभय न्यूज मुंगेली,
गैस गोदाम के पीछे स्थित शिवाजी वार्ड में पिछले कई दिनों से लगातार लो वोल्टेज एवं बिजली की समस्या बनी हुई है, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं।
भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली व्यवस्था बाधित होने से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष कठिनाई हो रही है। वार्डवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस गोडाउन के पास शिवाजी वार्ड की वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
