छत्तीसगढ़धर्ममुंगेली

भगवान परशुराम जयंती(अक्षय तृतीया) पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण एवं धर्म रक्षा की गई कामना

अन्याय के विरुद्ध साहस का प्रतीक हैं परशुराम: अवधेश शुक्ला

अभय न्यूज मुंगेली,

भगवान परशुराम जयंती(अक्षय तृतीया)के पावन अवसर पर नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान परशुराम चौक में सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी के प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज के कल्याण एवं धर्म रक्षा की कामना की गई। कार्यक्रम में विप्र समाज के महिलाएं एवं सामाजिकजनों की भारी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।धार्मिक मान्यता के अनुसार,भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है,जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। उनकी जयंती को न्याय,साहस और धर्म पालन की प्रेरणा के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है।

सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने समाज को संबोधित करते हुए कहा,”भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के नहीं,बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए न्याय और साहस के प्रतीक है उनके द्वारा सदैव ही अत्याचार के खिलाफ शस्त्र और शास्त्र दोनों का समन्वय किया। आज के युग में उनके आदर्शों पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और अन्याय को मिटाना ही उनके प्रति सच्ची आस्था है”

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा,”भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हमें धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आज हम सबने मिलकर नगर की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा,”यह गौरव का विषय है कि आज पूरा विप्र समाज एक सूत्र में बंधकर अपने आराध्य का पूजन कर रहा है। भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि शक्ति का प्रयोग सदैव निर्बलों की रक्षा और समाज के कल्याण के लिए होना चाहिए।”

समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में भी विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 अप्रैल को भगवान परशुराम चौक (पुराना बस स्टैंड) से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं नागरिक शामिल होंगे। वहीं 25 अप्रैल को नगर के सामुदायिक भवन से विप्र भवन,पंडरिया रोड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान परशुराम जी की झांकी,भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम एवं विप्र भवन में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान का भी आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन में मंजुला शर्मा (अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महिला परिषद),दुष्यन्त दुबे,गिरीश शुक्ला,शैलेष पाठक,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा,प्रमोद पाठक,स्वतंत्र मिश्रा,रवि शुक्ला,सौरभ बाजपेयी,अरुण पाठक,प्रभात तिवारी,आयुष शुक्ला,ब्रह्मदत्त त्रिपाठी,दिनेश शर्मा,आशीष तिवारी,रामेश्वर तिवारी,मुकेश मिश्रा,प्रिंशु दुबे,सुनील पाण्डेय,संतोष पाठक,शशांक चौबे,ओमप्रकाश दीक्षित,सुमित उपाध्याय,आयुष धर दीवान,राजेंद्र बाजपेई,चंद्रेश पाण्डेय,रविशंकर शर्मा,बल्लू पौराणिक,दयाशंकर उपाध्याय एवं महिला टीम से उर्वशी पाठक,कल्पना मिश्रा,अमिता मिश्रा,रश्मि तिवारी,निधि पौराणिक,ऋतु तिवारी,रजनी पाठक,मीना तिवारी,प्रतिमा पांडेय, राजेश्वरी पाठक,आराधना तिवारी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान परशुराम जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया और समाज में एकता,धर्म और संस्कारों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button