जिले के ग्राम रिवापार में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
शिक्षा व आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर- संजय यादव

अभय न्यूज मुंगेली,
जिले के ग्राम रिवापार में यादव समाज जिला मुंगेली द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों एवं यादव बंधुओं की उपस्थिति रही। बैठक में शिक्षा के स्तर को सुधारने, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक संगठन को मजबूत करने, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा व्यापार के क्षेत्र में समाज की भागीदारी को बढ़ाने जैसे प्रमुख मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर भी अपने विचार रखे।
इस दौरान यादव समाज के वरिष्ठ एवं जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समाज के लोगों को व्यापार एवं स्वरोजगार की ओर बढ़ना चाहिए, जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके। सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार साझा करते हुए समाज के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में यादव बंधु उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल एवं सार्थक रहा। इस अवसर पर बड़ी सँख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा राजनीति आर्थिक समाजिक संगठन व रामजी यादव की समस्या इन सभी विषय पर चर्चा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से चमरू यादव पत्थरी विशेष आमंत्रित सदस्य पांच राज यादव महासमिति पूर्व में तीन बार सरपंच, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, पूर्व में दो बार रहें उपसरपंच ने कहा चाहें कोई भी पार्टी से हो एक यादव विधायक रहना चाहिए। संजय यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति व उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जिला मुंगेली ने कहा शिक्षा संगठन समाज में जरूरी है। मनोहर यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति कुशल प्रवक्ता महामंत्री भाजपा मंडल सेतगंगा ने कहा राजनीति व रोजगार सामाज में जरूरी है।
महेन्द्र यादव जनपद सदस्य व अध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज विनय यादव उपाध्यक्ष यादव समाज जिला मुंगेली, दो बार के उपसरपंच मकराल यादव जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी,ओमप्रकाश यादव कार्यवाहक अध्यक्ष पांच राज यादव महासमिती शिवसेना प्रमुख जिला मुंगेली,रूपचंद यादव कोषाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, दिलीप यादव सचिव पांच राज यादव महासमिति,मनहरण यादव , तुलाराम यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति,रामकुमार यादव सरपंच प्रतापपुर,दिलेश्वर यादव सरपंच ढबहा, वीरेंद्र यादव सचिव यादव समाज नवागढ़ राज सरपंच देवरी, दुखीराम यादव उपाध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज,अमर यादव जी देवान यादव समाज नवागढ़ राज उपाध्यक्ष श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, देवचरन यादव उपाध्यक्ष पंडरिया राज, शत्रुहन यादव जी, नेतराम यादव जी सलाहकार यादव समाज पंडरिया राज, डॉक्टर ओमकार यादव, श्यामू यादव सलाहकार यादव समाज नवागढ़ राज, राजेंद्र यादव संगठन मंत्री यादव समाज नवागढ़ राज, जेठू राम यादव संरक्षक यादव समाज नवागढ़ राज,अशोक यादव उपाध्यक्ष यादव समाज नवागढ़ राज,डॉक्टर विजय यादव जी स्टार प्रचारक पांचों राज यादव महासमिति,टेकलाल यादव जी संगठन मंत्री पांच राज यादव महासमिति,अदालत यादव मदनपुर, समाज प्रमुख पंचू यादव कोलीहापर, नारायण यादव जी कोलीहापार ,राजेंद्र यादव जी ढबहा, सरहू यादव जी सहसचिव मंदिर समिति रामगढ़, राजेश यादव जी मीडिया प्रभारी यादव समाज नवागढ़ राज,सोनू यादव जी सचिव यादव समाज बिजईपुर राज,लक्ष्मण यादव जी सचिव यादव समाज लोरमी राज आदि समाज के प्रमुख लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
