Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीस्वास्थ्य

मुंगेली जिला अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल: नर्सिंग सिस्टर दिव्या मसीह को मेट्रन का संपूर्ण प्रभार

अभय न्यूज मुंगेली।10 सितंबर 26।

जिला चिकित्सालय मुंगेली में अस्पताल व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली द्वारा नर्सिंग सिस्टर दिव्या मसीह को जिला अस्पताल के मेट्रन का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

7 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि जिला चिकित्सालय की तत्कालीन व्यवस्था को देखते हुए अस्पताल व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किए जाने हेतु दिव्या मसीह को मेट्रन का संपूर्ण प्रभार दिया जाता है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर मुंगेली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली सहित संबंधित कार्यालयों को सूचनार्थ भेजी गई है। माना जा रहा है कि मेट्रन का संपूर्ण प्रभार मिलने के बाद अस्पताल की नर्सिंग व्यवस्था एवं संबंधित प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सिस्टर दिव्या मसीह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button