छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइलशिक्षा

गुरु पूर्णिमा पर स्वर संवाद एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अभय न्यूज मुंगेली।

बी.आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा, स्वर संवाद एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन रविवार, 2 अगस्त को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के मानद संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों के स्वागत के बाद गुरु पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविशंकर शर्मा, सतानंद यादव, इंद्र दास महंत, प्रवीण साधु, गोविंद मक्कड़,  रमेश साकत एवं अविनाश राम का उनके शिष्यों द्वारा विधिवत पूजन कर गुरु परंपरा का सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत कत्थक विद्यार्थियों प्रकृति गुप्ता, वेदिका गुप्ता, अवरनी गुप्ता, रितीशा अग्रवाल एवं आराध्या विश्वकर्मा द्वारा आकर्षक गुरु वंदना से हुई। इसके बाद बैंजो वादन में सालुम मशीह ने अलंकार एवं गीत प्रस्तुत किया। ड्रम वादन की प्रस्तुति आदित्य वैष्णव, धैर्य वैष्णव एवं निश्मन मक्कड़ ने दी, वहीं तबला वादन में भूपेंद्र साहू एवं लेखन दास मानिकपुरी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों के करकमलों से अंकसूची वितरित की गई।

समारोह का विशेष आकर्षण खैरागढ़ से पधारे अतिथि कलाकार ऋषि कश्यप का सुमधुर गायन रहा, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन में तबला संगत गोविंद मक्कड़ ने की। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से ऋषि कश्यप को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जया रूपवानी ने किया। इस अवसर पर पी.सी.दिव्य, संजीव गुप्ता, अमिताभ वैष्णव, जेठमल कोट्टड़िया, प्रवीण वैष्णव, दिनेश सोनी, रामकिंकर परिहार, देवशंकर श्रीवास्तव, अजय ताम्रकार, नीलकंठ तिवारी, शिवकुमार राजपूत, किरण कुमार शर्मा, सुरेश देवांगन, मोहम्मद इरफान, आशीष सोनी, मुरारी वैष्णव, रामप्रसाद निषाद, सतपाल मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button